सान्दीपनि विद्यालय में शैक्षणिक संवाद सम्पन्न

आईटी सेल और एसएलटी पुनर्गठित

सिंगरौली/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सान्दीपनि मॉडल विद्यालय,चितरंगी में नए सत्र के जुलाई माह के अंतिम दिवस पर शैक्षणिक संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह ने की, जबकि संचालन अश्वनी बैस और सत्यकाम तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में छात्रों की कक्षा में उपस्थिति, गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति, मासिक परीक्षण, ओलंपियाड, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा और एनएमएमएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों को कक्षा संचालन की चुनौतियों से उबरने हेतु सुझाव और व्यावहारिक टिप्स दिए गए।
बैठक में शिक्षकों ने विगत माह के शैक्षणिक लक्ष्यों की प्राप्ति, उद्देश्य और कक्षा संचालन की कठिनाइयों पर विचार साझा किए। अनुभवों और सुझावों के आदान-प्रदान से संवाद सार्थक रहा। समापन अवसर पर सभी उपस्थितों ने शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने और विद्यालय विकास हेतु सामूहिक संकल्प लिया।
प्राचार्य अशोक सिंह ने शिक्षकों को शिक्षक डायरी नियमित संधारित करने, क्लास वर्क व होमवर्क की निरंतर जाँच, टीएलएम के प्रभावी उपयोग और शासन निर्देशानुसार गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के आईटी सेल का पुनर्गठन किया गया। चयनित शिक्षकों को उनके दायित्व सौंपे गए। सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफॉर्म्स पर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को अधिकाधिक प्रसारित करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी लाभान्वित हो सकें।
साथ ही नवगठित एसएलटी (स्कूल लीडरशिप टीम) की घोषणा की गई। शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों व छात्रों को पुरस्कृत किए जाने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर उप प्राचार्य पद्माकर मिश्र, माध्यमिक प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह सरौतिया, प्राथमिक प्रधानाध्यापक सज्जन सिंह सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

6 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

12 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

12 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

12 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

12 hours ago