शिक्षा विभाग ने बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कसा शिकंजा, मचा हड़कंप

अवैध मान्यता द्वारा संचालित सात विद्यालयों को दिया गया नोटिस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज ब्लाक में शिक्षा विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही की गयी है। कार्यवाही के तहत ऐसे सात विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है जो बगैर मान्यता संचालित किए जा रहे थे। ‌‌ खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा द्वारा शासन के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्यवाही की गई। औचक निरीक्षण के दौरान एसडी पब्लिक स्कूल इलाहावास, ग्रेट मिशन स्कूल इलाहावास,पंडित श्याम बिहारी मणि त्रिपाठी स्कूल मिश्रवलियां, प्रभु राम एस आर पब्लिक स्कूल, आर बी पब्लिक स्कूल शाहाबाद, रामगढ़ सरस्वती शिशु मंदिर देवलास पुर तथा के. एन. पब्लिक स्कूल पृथ्वीपालगढ आदि शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान जब इन विद्यालयों से मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगे गये तो विद्यालय प्रशासन के पास कोई भी बैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जांच में पाये गये अवैध तरीके से विद्यालय संचालित कर रहे सभी को नोटिस जारी किया गया है। और उन्हें स्पष्ट निर्देशित किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्गत नियमानुसार राज्य में किसी भी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय को संचालित करने के लिए मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। बगैर मान्यता स्कूल खोलना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ भी है। खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने चेतावनी दी कि अगर विद्यालय प्रबंधन आदेश का अनुपालन नहीं करता है, और विद्यालय संचालन करता है तो एक दिन 10000/- हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही उच्च अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी जायेगी। इसके अलावा ऐसे स्कूलों द्वारा जारी किए गए शैक्षिक प्रमाण पत्र व अंक प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज निरस्त कर दिया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

1 hour ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

1 hour ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

1 hour ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

1 hour ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

1 hour ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

1 hour ago