स्मार्ट क्लास के बिना अब शिक्षा की परिकल्पना नहीं-सहायक निदेशक

विद्यालय के पुरातन छात्र ने स्मार्ट क्लास के लिए टीवी दिया उपहार

शिक्षण कार्य को रोचक बनाना है स्मार्ट क्लास का उद्देश्य -बीईओ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के गुरवलिया निवासी व माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत डा. राजेश शाही ने संविलयन विद्यालय गुरवलिया में स्मार्ट क्लास के लिए एक स्मार्ट टीवी उपहार दिया। सहायक निदेशक उक्त विद्यालय के पुरातन छात्र हैं और शिक्षा विभाग में बीएसए, एडी बेसिक व डीआईओएस के पद पर तैनात रह चुके हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालयों पुरातन छात्र परिषद गठन करने की योजना के अंतर्गत शनिवार उक्त विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, सहायक निदेशक ने कहा कि प्राथमिक सहित अन्य कक्षाओं में आईसीटी (सूचना व संचार प्रौद्योगिकी) का व्यापक प्रयोग शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को सरल सुबोध एवं सुगम बनाने में किया जा रहा है। वर्तमान समय में ऑनलाइन एजुकेशन आईसीटी की सहायता से ही विभिन्न ऐप का प्रयोग करते हुए दी जा रही है। स्मार्ट क्लास के अभाव में अब शिक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती। खंड शिक्षा अधिकारी  देवमुनि वर्मा ने कहा कि स्मार्ट क्लास का उद्देश्य छात्रों को आकर्षित करने, शिक्षण कार्य को रोचक बनाने, अधिगम परिणामों को अनुकूलन करने व शिक्षण में प्रौद्योगिकी संस्कृति को बढ़ावा देना है। शिक्षा में आईसीटी का उपयोग बहुआयामी है। इससे छात्रों को पाठ्यपुस्तकों, शैक्षिक सामग्री व शैक्षिक वीडियो सहित विभिन्न ऑनलाइन संसाधनों तक आसानी से पहुंच होती है। जयंत कुमार शाही, डा आलोक कुमार शाही, रमेश शाही, मोहित शाही, शिम्पू शाही, शिक्षकगण महेश कुमार, समीर सिंह, राजीव कुशवाहा, शैलेंद्र प्रसाद, स्वतंत्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

7 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

13 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

13 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

13 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

13 hours ago