गौरव ब्राह्मण सम्मान से हुए सम्मानित
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को बी एस एस परशुराम सेना द्वारा राष्ट्र की परम्परा समाचार पत्र के संपादक को गोरखपुर में सम्मानित किया गया। बताते चलें कि सोमवार बसंत पंचमी के पावन पर्व पर राष्ट्र की परम्परा दैनिक समाचार पत्र के संपादक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय को बी एस एस परशुराम सेना के गोरखपुर तारामंडल स्थित कार्यालय पर बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजित कुमार पाण्डेय द्वारा ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
इस दौरान अजित कुमार पाण्डेय ने कहा कि बीएएस परशुराम सेना द्वारा निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया जाता हैं।
उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राष्ट्र की परम्परा के संपादक चंद्र प्रकाश पाण्डेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने पर उन्हें ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। इस दौरान शशांक मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, आनन्द मिश्रा, रूपेश पाण्डेय, राजा बाबू निषाद,राजू यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मदन मोहन मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l नीति आयोग के अंतर्गत संचालित आकांक्षात्मक विकास खण्ड (Aspirational Blocks Programme) के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी (18…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सलेमपुर क्षेत्र में पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप…
सीईओ ने मत्स्यजीवी एफएफपीसी का किया निरीक्षण, प्रगति के बारे में ली जानकारी बरहज, देवरिया(राष्ट्र…