देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम बरहज गजेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पी एन सिंह सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों ने मइल स्थित देवरहा बाबा आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम के महंत श्याम सुन्दर दास से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्रम स्थल के निकटवर्ती क्षेत्रों में जलभराव का जायजा लिया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि आश्रम जलभराव से पूरी तरह मुक्त है एवं आश्रम की गौशाला में गोवंश पूरी तरह सुरक्षित हैं। गोवंशों का टीकाकरण कार्य भी आज किया गया तथा आश्रम में गोवंशों के लिए भूसे-चारे की पर्याप्त व्यवस्था है। आश्रम के निकटवर्ती क्षेत्र में हल्के जलभराव की स्थिति है और जल स्तर निरंतर घट रहा है।
गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…
सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…
बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…
जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…