लखनऊ/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने निवेशकों से 248 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में एक रियल्टी समूह के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, रोहतास प्रोजेक्ट्स लिमिटेड से जुड़े मामले में लखनऊ में कम से कम आठ और दिल्ली में दो परिसरों पर तलाशी चल रही है। मामला 2021 में दर्ज कराई गई 87 प्राथमिकी से जुड़ा है, जिनमें घर और व्यावसायिक स्थान खरीदने वालों ने आरोप लगाया था कि उन्हें भुगतान के बावजूद संपत्तियां नहीं सौंपी गईं।
‘यूपी रेरा’ (उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण) के फोरेंसिक ऑडिट में सामने आया कि इस मामले में अपराध से अर्जित आय 248 करोड़ रुपये है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी के प्रवर्तक — पीयूष रस्तोगी, परेश रस्तोगी और दीपक रस्तोगी — पिछले चार वर्षों से फरार हैं।
ईडी का कहना है कि तलाशी अभियान का मकसद सबूत जुटाना और आरोपियों की संपत्तियां जब्त करना है।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…