——X——
(धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, रक्षामंत्री, भारत सरकार के निधन पर लिखी इस कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं लखनऊवासी कवि कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’)
आज तो आसमान भी खूब रोया है,
आखिर धरती पुत्र अपना जो खोया है,
मुलायम सिंह यादव आज नहीं रहे हैं,
समाजवादी बड़े नेता हमें छोड़ गये हैं।
मुलायम सिंह जी की राजनीति
सबको साथ ले चलने वाली थी,
आरम्भ से ही एक ज़मीनी नेता थे,
उनके तो हिंदू-मुस्लिम भाई भाई थे।
उनके अचानक जाने से राजनीति
में एक सूना सूनापन आ जायेगा,
शायद ही कोई ऐसा नेता होगा,
जो विरोधियों से भी मान पायेगा।
समाजवादी राजनीतिक सोच में
निश्चय ही एक शून्यता आएगी,
राममनोहर लोहिया विचारधारा में
इनकी कमी अंतिम साबित होगी।
ऐसे महान व्यक्तित्व को विनम्र
श्रद्धांजलि हम सभी आज देते हैं,
ईश्वर उन्हें अपनी शरण में ले लें,
‘आदित्य’ यह विनती हम करते हैं।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…