Categories: Uncategorized

पृथ्वी दिवस: पृथ्वी संरक्षण हेतु बच्चों द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पृथ्वी दिवस: पृथ्वी संरक्षण हेतु बच्चों द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय तहसील क्षेत्र के बनकटा विकास खण्ड क्षेत्र में “पृथ्वी दिवस” के अवसर पर जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष जन जागरूकता एवं भव्य रैली निकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रैली को विद्यालय परिसर से संस्थान प्रबंधक व्यास मुनि द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखा रवाना किया गया |जो बनकटा बाज़ार, इंगुरी,भैसही होते हुए बनकटा ब्लॉक परिसर में पहुंच एकत्र हुई। इसका नेतृत्व लगातार अपने विशेष बौद्धिक कौशल से विद्यालय को सिंचित कर अपने छात्र छात्राओं में तीव्र प्रखरता एवं तेज भरने वाले प्रधानाचार्य मदन मोहन द्विवेदी ने किया |
विद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारीगण- में दिलीप पांडेय, संतोष राय, मृत्युंजय तिवारी, आकाश सिंह, अनुज सिंह, दीपक प्रजापति, मनीषा कुशवाहा, नव्या मिश्रा, प्रियंका, मीना आदि भी सम्मिलित रहे । इस दौरान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाए गए, एवं हाथों में पोस्टर लिए जन जागरूकता फैलाई गई। वहीं ब्लॉक परिसर में मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया जहां विशेष प्रस्तुतियों ने मंच पर आसीन लोगों /दर्शकों के मन मोह लिया। शुरुआत अंकिता संजना द्वारा स्वागत गीत से किए गए जबकि शिवांगी के प्रेरणादायक भाषण बेजोड़ रहे, वहीं श्वेता, सुनिधि, पलक पर्यावरण विषयक गीत प्रस्तुत किए। अनामिका के प्रकृति पर सुंदर कविता, नंदिनी, अवंतिका, आदित्य, व सलीम सहित छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत की।पर्यावरण संरक्षण को प्रभावशाली ढंग से एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूक किया गया, टिम में अंकिता, पलक, शिल्पी, रागिनी, ज्ञान, ओम, पलक, यश, अंशिका, काजल, शिवांशी, दानिया, सिद्धि, प्रिया, श्वेता, राहुल, आर्यन, सलोनी, नव्या, पूजा, अंकिता, आदित्य, सहित अन्य छात्रों ने भाग लिया। वहीं कक्षा 8 की छात्रा सिद्धि सिंह (पुत्री: कुंदन सिंह, गौरा) ने अपनी असाधारण प्रस्तुति से सबका मन जीत लिया जो कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ,एवं पत्रकार जन सहित उपस्थित जन से सराहना प्राप्त की।सहज एवं सरलता पूर्ण आम जन के लिए सर्व सुलभ व्यक्तित्व के धनी ।खण्ड विकास अधिकारी बनकटा राजीव गुप्ता ने सभी छात्रों व विद्यालय प्रशासन के प्रयासों की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक तापमान वृद्धि/जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर एवं ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा व अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण किए जाने वाले पौधे को बचाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। खुद के द्वारा विद्यालय परिवार के बच्चों को अपनी भावपूर्ण घोषणा में आगामी जून माह में के निजी खर्च पर कार्य क्रम में प्रतिभागी रहे प्रत्येक छात्र छात्राओं को दो दो पौधे प्रदान करने की घोषणा की, जो छात्र अपने घरों या आसपास वृक्षारोपण कर सकें |वहीं सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री रविंद्र कुमार, एवं एडीओ आईएसबी श्री रमेश कुमार, व अन्य कर्मचारी- में अनिल कुमार गुप्ता, घोषाल जी (सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष), धर्मेंद्र यादव (सचिव), जमील हुसैन, आदर्श सिंह, आलोक सिंह, रविकांत मिश्रा, प्रेम जायसवाल, मुन्ना यादव, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. हरे राम दुबे सहित अनेक ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व सम्मानित निवासी गोरख पटेल आदि उपस्थित रहे।
समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन द्विवेदी आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया जो सफल एवं प्रेरणादायक रहा, छात्रों की विशेष प्रतिभा सामाजिक जागरूकता दोनों की झलक देखने को मिली।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

26 minutes ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

3 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

4 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

4 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

15 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

15 hours ago