Categories: Uncategorized

सरकार के नीतियों के खिलाफ धरने पर बैठे पेंशनर

परिषद ने दिया समर्थन,सौंपा ज्ञापन

पेंशनरी नियमों में बदलाव कर जुल्म की इन्तहां कर रही है सरकार–रूपेश

धरने में राष्ट्रव्यापी आन्दोलन की बनी रणनीति– मदन मुरारी शुक्ल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
फाइनेंशियल बिल 2025 में पेंशनरी नियमों में सरकार द्वारा किए गए बदलाव को लेकर मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर पेंशनर समाज द्वारा धरना दिया गया । गोरखपुर में नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क पर पेंशनरों द्वारा दिए गए धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने समर्थन दिया। परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव के अगुवाई में संरक्षक अशोक पांडेय, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनूप कुमार, इजहार अली, कनिष्क गुप्ता, अनिल द्रिवेदी, वरुण वर्मा, बैरागी सहित तमाम कर्मचारी नेताओं ने इस धरने को समर्थन दिया तथा जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में ज्ञापन लेने आए अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम अमित जयसवाल को प्रधानमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय मांग एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
धरने के संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की सरकार पेंशनरी नियमों में बदलाव कर पेंशनर समाज के साथ जुल्म का इम्तिहान कर रही है, सरकार अति शीघ्र अपने इस काले कानून को वापस ले अन्यथा कर्मचारी और पेंशनर समाज आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनरों का भी हक छीनने में लगी हुई है, जो की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। अब जरूरत है की कर्मचारी और पेंशनर समाज मिलकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार करें और अपनी सभी मांगों के मांनने तक अपना संघर्ष जारी रखें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

20 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

20 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago