Thursday, April 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानाध्यापकों को दिया गया अर्ली वार्निंग सिस्टम का प्रशिक्षण

प्रधानाध्यापकों को दिया गया अर्ली वार्निंग सिस्टम का प्रशिक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । विकास खण्ड क्षेत्र नवाबगंज के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों का पूर्व संकेत प्रणाली पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केन्द्र आयोजित किया गया, खण्ड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में संदर्भदाता एआरपी सुनील कुमार,निर्मल शुक्ला,विपिन सिंह, एवं राकेश मौर्य ने प्रतिभागियों को पूर्व संकेत प्रणाली (अर्ली वार्निंग सिस्टम)के घटक, लक्षित विद्यार्थियों की पहचान, ट्रैकिंग एवं रिस्पांस रणनीति,सामाजिक सुरक्षा योजना, मासिक समेकन प्रपत्र भरने आदि की विधिवत जानकारी दी।
खण्ड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में अनियमित उपस्थिति वाले बच्चों को नियमित करना तथा भविष्य में विद्यालय से ड्रॉप आउट होने वाले बच्चों का चिन्हांकन करके उनकी रोकथाम करना है।
प्रशिक्षण के समापन सत्र को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा ने कहा कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारियों का विद्यालयों में सम्यक प्रयोग करते हुए
बच्चों की ड्राप आउट दर में कमी लाएंगे तथा विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे,इस मौके पर वैभव सिंह विशेन, खुशीराम वर्मा,अरविन्द वर्मा,विनय सिंह, रेखा वर्मा, रजनीश शर्मा,सत्यभानु, रमेश वर्मा,त्रिलोकी नाथ सहित सैकड़ो शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments