Oplus_16908288
बरियारपुर /देवरिया। (राष्ट्र की परंपरा)
जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित की पत्नी ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मन्नू गोंड, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक हैं और वर्तमान में देवरिया के तारा भवन के पास किराए पर रहते हैं, बीते दिन अपना काम कर रहे थे। आरोप है कि जब वह रिक्शा लेकर जा रहे थे, तभी ब्रिम गुप्ता नामक व्यक्ति ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।
शिकायतकर्ता पिंकी गोंड (मन्नू की पत्नी) ने बताया कि आरोपी ने उनके पति पर जानलेवा हमला किया और लोहे की हथौड़ी से उनके हाथ पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया।
जब पिंकी गोंड अपने साथ दो अन्य लोगों को लेकर ई-रिक्शा वापस लेने पहुंचीं, तो आरोपी ने उनके साथ भी बदसलूकी की। आरोप है कि ब्रिम गुप्ता ने उन्हें धमकी देते हुए कहा, अभी तो इसे मारा है, तुम लोग यहाँ से चले जाओ वरना तुम सबको भी बहुत मारूँगा।
पैसे छीनने का भी आरोप
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान ई-रिक्शा के गल्ले में रखे 1600 रुपये भी आरोपी ने छीन लिए। यह राशि चालक की पूरे दिन की मेहनत की कमाई थी। घटना दोपहर करीब शाम की बताई जा रही है।
पीड़िता ने बरियारपुर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपना ई-रिक्शा वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।
नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…
धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…
एसबीआई का बड़ा विजन: 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य, डिजिटल…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…
पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…