आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा सहित जिला आबकारी चयन समिति की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर पर आबकारी दुकानों हेतु ई–लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। ई-लॉटरी प्रक्रिया सायं 04 बजे शुरू हुई और लगभग 5:30 बजे पूर्ण हुई। ई–लॉटरी हेतु जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सदस्य और जिला आबकारी अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी 03:30 बजे ही लॉटरी स्थल पर पहुंच गए। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी आवेदकों को संपूर्ण ई–लॉटरी प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। उन्होंने मौके पर आवेदकों की सहमति से पारदर्शी तरीके से रेंडमाइजेशन का ट्रायल भी पूर्ण कराया। इसके उपरांत रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूर्ण की गई। इसके उपरांत उनके निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने देशी शराब, मॉडल शॉप, कंपोजिट दुकानों और भांग की दुकानों आवंटित दुकानों और आवंटियों की सूची को पढ़कर सुनाया। साथ ही लॉटरी स्थल पर स्क्रीन पर सूची को प्रदर्शित किया गया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट और जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पर चस्पा करने साथ एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया। जनपद में कुल 285 देशी शराब, कंपोजिट दुकान,मॉडल शॉप व भांग की दुकान के सापेक्ष 2297 आवेदनकर्ताओं द्वारा 4878 आवेदन प्राप्त हुआ था। इनमें देशी मदिरा की 179, कंपोजिट शॉप 100, मॉडल शॉप 02 और भांग की 04 दुकानों की नीलामी की गई।

Karan Pandey

Recent Posts

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

6 minutes ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

13 minutes ago

गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा नेता का विरोध, डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अवैध वसूली बंद करने, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने व कॉल सेंटर स्थापित करने की उठाई…

2 hours ago

बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

22 कंपनियों ने लिया भाग, 1536 युवाओं का साक्षात्कार—नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के…

2 hours ago

बलिया में ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ लागू, गांवों को मिलेगी सीधी परिवहन सुविधा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ को जनपद…

2 hours ago

मऊ में गंगा स्वच्छता अभियान: छात्राओं ने श्रमदान कर हटाया 80 किलो कचरा

मऊ,(राष्ट्र की परम्परा)। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद मऊ में पर्यावरण संरक्षण और नदी…

2 hours ago