सैकड़ो वर्षों से तेरस तिथि को मनायें जाने वाला दशहरा का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सीमावर्ती विकास क्षेत्र नवाबगंज के बाबागंज अन्तर्गत बाबा परमहंस कुट्टी पर सैकड़ो वर्षों से रामलीला मंचन के साथ रावण दहन का आयोजन होता चला रहा है,रामलीला मंचन कार्यक्रम में अवध विहारी आदर्श राम लीला मण्डल अयोध्या धाम के आये हुए कलाकारों द्वारा रामलीला किया जा रहा है।
रामलीला व रावण दहन दशहरा मेला देखने दूर-दूर से लोग भारी संख्या में पहुंचते हैं जिसमें बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों महिलाएं आदि आती हैं, जिसमें मुख्य अतिथि रुपईडीहा थाना के प्रभारी समशेर बहादुर सिंह, निरीक्षक क्राइम ब्रांच से वृजेन्द्र कुमार मिश्र व उप निरीक्षक अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं फौजदार वर्मा प्रधान को रामलीला कमेटी अध्यक्ष मोहित सोनी ने माल्यर्पण के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
अध्य्क्ष मोहित सोनी ने बताया कि बाबा परमहंस कुट्टी पर विगत सैकड़ो वर्षों से रामलीला का मंचन कार्यक्रम अयोध्या धाम व मथुरा धाम से आए हुए कलाकारों के द्वारा किया जाता रहा है,इसी क्रम में इस वर्ष रामलीला मंचन कार्यक्रम अयोध्या धाम के कलाकारों द्वारा मेघनाद उर्फ इंद्रजीत वध, कुंभकरण वध, रावण वध, देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबागंज परमहँस कुट्टी मेला परिसर पहुंचे।
मेले में लगभग 25 फीट रावण का पुतला इस वर्ष बनाया गया और भगवान राम का किरदार रवि शर्मा, लक्ष्मण का किरदार अभिषेक मिश्र, सीता का किरदार श्रवण, हनुमान जी का किरदार सर्वेश शर्मा,सुग्रीव का किरदार राजीव शर्मा के साथ मेघनाथ उर्फ इंद्रजीत का किरदार दीपक तिवारी, कुम्भकर्ण का किरदार नीरज मिश्र, रावण का किरदार पंडित पुजारी लाल शर्मा श्री अवध विहारी आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या धाम द्वारा सुंदर कला का प्रदर्शन किया गया।
रामलीला आयोजन रामलीला कमेटी बाबागंज के द्वारा किया गया।रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहित सोनी, महामंत्री आदेश गुप्ता उर्फ पप्पू कोषाध्यक्ष ललित यज्ञ सैनी, सदस्य गौतमपुरी, विष्णु चौरसिया, प्रीतम गुप्ता, सन्दीप गुप्ता, बलवीर सिंह, सरंक्षक विनोद गुप्ता, सुरेश गुप्ता, शिवकुमार पटवा, देवेंद्र पाठक, रामकुमार शर्मा आदि लोगों ने सहयोग किया,मंच का संचालन गोविंद गुप्ता व आदर्श जायसवाल ने किया मेले की सुरक्षा व्यवस्था में थाना रुपईडीहा व बाबागंज चौकी की पुलिस तैनात रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

5 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

5 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

13 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

13 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

13 hours ago