प्रभागीय वनाधिकारी के निरीक्षण के दौरान सूखे पौधों के ख़ाली जगह पर वन क्षेत्राधिकारी ने शुरू किया पौधरोपण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।अब्दुल्ला गंज रेंज के सरयू पम्प नहर मार्ग किनारे वन विभाग द्वारा रोपे गये पौधे देखभाल के अभाव में जानवर चर रहे थे। जिसकी शिकायत ग्रामीण द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी से किया था जिसपर शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे और शिकायत करने वाले लोगों की समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के लिये वन क्षेत्राधिकारी को दिशा निर्देश दिया कि रोपित पौधे में से लगभग 150 पौधे सूख गये है, उन्हें बदल कर नए पौधों का रोपण कराया जाए और और उसकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाए ताकि कोई भी जानवर पौधे को क्षति ना पहुंच सके और उसे समय-समय पर पानी से सींचा जाएं । इस दौरान अब्दुल्लागंज रेंज अन्तर्गत गंगापुर, उमरिया नहर पटरी पर प्रभागीय वनाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने जन सामान्य की शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान करीब 150 मृत पौधे पशुओं द्वारा चरे पौधे पाए गये थे जिनको बदलने और सिंचाई का कार्य किया जा रहा है।इस मौके पर वन क्षेत्र पंकज साहू क्षेत्रीय वन अधिकारी, शंभूनाथ यादव उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, सुरेश पासवान वन दरोगा, मनोज सिंह वन रक्षक, मनोज तिवारी वन रक्षक, सुरेश वर्मा वनरक्षक, राजेश डाकिया और वन श्रमिक उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

4 hours ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

5 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

5 hours ago

नवरात्रि से दिवाली तक छाया अंगरखा स्टाइल, इन डिजाइन से पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…

5 hours ago

‘बिका हुआ माल वापस नहीं होगा’ लिखना दुकानदार को पड़ सकता है भारी, ग्राहक ऐसे ले सकता है अपना हक

No Return, No Refund’ का बोर्ड देखकर न घबराएं! खराब सामान पर दुकानदार को देना…

6 hours ago

AI की ताकत बनी वरदान या संकट? बिल गेट्स की चेतावनी ने दुनिया को सोचने पर किया मजबूर

एआई का बढ़ता खतरा! बिल गेट्स की चेतावनी से बढ़ी चिंता, हथियारों से लेकर साइबर…

6 hours ago