चैत्र नवरात्र में मां दुर्गे का आगमन घोड़ा से तो होगा प्रस्थान हाथी पर

चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से 17 को होगा समापन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख पर्व चैत्र नवरात्र इस बार 9 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल को इसका समापन होगा। उक्त बातें बताते हुए जयराम ब्रम्ह धाम के आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि से त्योहार की शुरुआत होती है।प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल को देर रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि 9 अप्रैल को संध्या काल 8 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी।हिन्दू धर्म में उदया तिथि का मान है, इसलिए घटस्थापना 9 अप्रैल को होगा। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 6बजकर 24 मिनट से लेकर 10 बजकर 28 बजे तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त में अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत का निर्माण हो रहा है।अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा जो कि 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। साथ ही अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग नौ अप्रैल को प्रातः 7 बजकर 32 मिनट से लेकर पूरे दिन रहेगा।यह घट पूरे नौ दिन स्थापित रहेगा। इस दिन स्नानादि के बाद पवित्र मन से जमीन पर साफ सफाई कर कलश में जल भरकर कलावा लपेटकर आम व अशोक के पत्ते रखकर ऊपर नारियल को लाल वस्त्र में लपेट कर पूजा स्थान पर रख दें।इसके बाद धूप दीप जलाकर माता जी का आह्वान विधि विधान के साथ कर पूजा अर्चना प्रारम्भ करें। माता जी का आगमन इस नवरात्र में घोड़ा पर हो रहा है जो शुभ फल देने वाला नही होता है, देश में प्राकृतिक आपदा व सत्ता परिवर्तन का योग बनता है लेकिन माता का प्रस्थान हाथी पर हो रहा है जो शुभ फल देने वाला होता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

10 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

11 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

11 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

11 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

11 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

11 hours ago