लापरवाही के चलते देवारा क्षेत्र के लोगों का पीपे के पुल पर चलना दुर्भर

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा लोगों को चलने के लिए काफी धन खर्च किये जा रहे है, किन्तु अधिकारी सरकार की मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।
आपको बताते चलें कि देवरिया जिला के तहसील बरहज में प्रवाहित हो रही सरयू नदी पर बने पीपा पुल उस पार से इस पार आने जाने वालों के लिए प्रशासन द्वारा लगवाया जाता हैं।
किन्तु इस वर्ष जनता की सुख सुविधा के लिए 18 लाख रुपए में पीपा के पुल का निर्माण कराया गया था, किन्तु यह पुल चलने लायक नहीं रहा।
आधे अधूरे बने इस पीपा के पुल पर 12 मार्च को आवागमन प्रारम्भ हुआ,जिससे लोगो की खुशी ठिकाना न रहा, लेकिन 20, मार्च से नदी का पानी बढ़ने से लोगो का आवागमन बंद हो गया है।15 नवम्बर 2022 को बनने वाला यह पीपा का पुल, चार माह से अधिक समय बीतने के बाद 12 मार्च को आधा अधूरा निर्माण कर देवारा क्षेत्र के लोगो के आवागमन के लिए खोल दिया गया, किन्तु बड़ी गाड़ियों को छोड़ दो पहिया वाहन सहित सायकिल सवार देवारा क्षेत्र विशुनपुर देवार, परसिया देवार,धोबी टोला, नकिहवा, विनटोलिया,सहित मऊ जिले के सीमावर्ती हजारों लोगो का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता था लेकिन कामचलाऊ पीपा पुल के निर्माण की लागत करीब 18, लाख 46 हजार रुपये थी, जो पूरी तरह से बना भी नहीं था,और उसपर आवागम चालू कर दिया गया,और एक सप्ताह तक पुल पर आवागमन होता रहा, किन्तु अचानक पानी बढ़ने से लोगो के आवागमन पर रोक लगा दिया गया। विभाग द्वारा लोगो की समस्या को देख उनके आवागमन के लिए दो जुगाड़ू नाव की व्यवस्था की गई है, जिससे देवारा क्षेत्र के लोग आ जा रहे है।
इस सम्बन्ध पूछे जाने पर पीडब्लूडी के अवर अभियंता अखिलेश राम ने बताया है कि, पीपा पुल के निर्माण में अठारह लाख छीयालिस हजार रुपए खर्च कर लोगो के आवागमन के लिए बनाया गया है, परन्तु नदी में पानी बढ़ने से आवागमन रोक दिया गया है।पानी खत्म होते ही चालू कर दिया जाएगा। जबकि संपर्क सूत्र एवं स्थानीय लोगों की माने तो यह सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए पुल का निर्माण चालू नहीं हो रहा और लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अखिलेश राम टालमटोल कर रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

India vs Zimbabwe: 72 रन की बड़ी जीत, 1 मार्च को वेस्टइंडीज से सेमीफाइनल का टिकट दांव पर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा खेल डेस्क)India vs Zimbabwe: भारत की दमदार जीत, सेमीफाइनल की…

4 hours ago

एकादशी व्रत विधि: शास्त्रोक्त पूजा, नियम और पारण की सम्पूर्ण जानकारी

एकादशी व्रत क्यों है इतना फलदायी? जानें शास्त्रों का रहस्य सनातन धर्म में एकादशी व्रत…

4 hours ago

सेहत और स्वाद का संगम: होली पर घर में बनाएं मूंग दाल बाफरी

होली स्पेशल रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल बाफरी, पारंपरिक स्वाद के साथ सेहत…

5 hours ago

24 साल की उम्र में अमर हो गए आज़ाद: जानें पूरी गाथा

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, चंद्रशेखर आज़ाद का नाम स्वर्ण अक्षरों…

5 hours ago

बिजोलिया आंदोलन के नायक और स्वतंत्रता संघर्ष के अग्रदूत

विजय सिंह पथिक, बिजोलिया आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम, राजस्थान किसान आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास…

5 hours ago