कम्पोजिट विद्यालय में शौचालय न होने से बच्चो को पानी की किल्लत

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) नवनिर्मित कन्या पूर्व प्राथमिक कम्पोजिट विघालय उतरौला के भवन निर्माण के एक वर्ष बीतने के बाद विघालय में शौचालय व रसोई घर नहीं बन सके हैं। विघालय में बाउन्ड्रीवाल न होने से तमाम आवारा पशु इसे अपना आश्रय स्थल बना लिया है।
एसडीएम उतरौला के आवास के बगल नार्मल स्कूल में खण्डहर हो रहे भवन को देखते हुए शिक्षा विभाग ने इसके न ए भवन का निर्माण बीते वर्ष 2022 में कराया था। विघालय भवन निर्माण पूरा होने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इसमें विघालय का संचालन शुरू कर दिया। इसमें उच्च प्राथमिक शिक्षा पाने के लिए छात्र छात्राओं का प्रवेश किया गया लेकिन मिड डे मील योजना में भोजन बनाने के लिए कोई रसोईघर का निर्माण नहीं कराया गया। रसोई घर का निर्माण न होने से एक छोटे-से कमरे में किसी तरह मिड डे मील का भोजन बनाया जाता है।‌ छात्र छात्राओं के लिए शौचालय का निर्माण न कराए जाने से छात्र छात्राएं खुले में शौच आदि को जाने को मजबूर हैं। विघालय की चहर दीवारी का निर्माण न किए जाने से मैदान में आए आवारा पशु बरसात या खाली जगह होने पर इसे अपना आश्रय स्थल बना लेते हैं और आवारा पशु विघालय में भीषण गन्दगी कर देते हैं। इससे छात्रों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी होती है। अभिभावकों ने विघालय में रसोई घर, शौचालय व बाउन्डी वाल बनाए जाने की मांग बेसिक शिक्षा विभाग से की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

संत कबीर नगर: सिरसी के पास भीषण सड़क हादसा, सपा नेता विनोद यादव की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। धनघटा थाना क्षेत्र में हुए सिरसी सड़क हादसा में…

4 minutes ago

जीवन और सृष्टि का अटूट संबंध: संतुलन ही भविष्य

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जीवन और सृष्टि का संबंध उतना ही गहरा है जितना एक…

13 minutes ago

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

7 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

8 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

11 hours ago