महिला चिकित्सक न होने से इलाज के लिए दर-दर भटक रहीं महिलाएं

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के आकांक्षी विकास खण्ड श्रीदत्तगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में वर्षों से एक भी महिला चिकित्सक तैनात नहीं है। मजबूरन महिलाओं को अपना इलाज पुरुष चिकित्सकों से कराना पड़ता है।
शासन ने विकास खण्ड श्रीदत्तगंज मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज का उच्चीकरण करके, वर्षों पहले इस केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज बना दिया। इस केंद्र के उच्चीकरण किए जाने से स्वास्थ्य विभाग ने इस केंद्र पर मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के लिए सुविधाएं बढा दी है, लेकिन विभाग ने महिला मरीजों के इलाज के लिए अभी तक किसी महिला डाक्टर की तैनाती नहीं की। विकास खण्ड श्रीदत्तगंज में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महदेइया मोड़ पर एक महिला डाक्टर तैनात हैं, लेकिन अक्सर महिला डाक्टर नदारद रहती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज पर महिला डाक्टर की तैनाती न होने से प्रतिदिन इस केंद्र पर आने वाली सैकड़ों महिला मरीज अपना इलाज पुरुष डाक्टर से कराने को मजबूर हैं। तमाम महिला मरीज पुरुष डाक्टर से अपनी बीमारी न बता सकने के कारण से इस केंद्र से वापस लौट जाती है। उसके बाद महिला मरीज जिला मुख्यालय अथवा उतरौला तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला को आकर महिला डाक्टरों से अपना इलाज कराती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में सबसे अधिक परेशानी प्रसव कराने आने वाली महिलाओं को होती है, जो महिला डाक्टर न होने पर पुरुष डाक्टर व ए एन एम से प्रसव कराती है। ब्लाक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल ने मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखकर आकांक्षी ब्लाक श्रीदतगज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज पर महिला डाक्टर की तैनाती की मांग की है, जिससे ब्लाक का पिछड़ापन दूर हो सके और महिलाओं को अच्छी स्वास्थ्य सेवा व इलाज़ मिल सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

20 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

20 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago