विभागीय लापरवाही से सड़क मे लगे दर्जनों विद्युत पोल, दे रहे मौत का दावत

रानीपुर, समरधीरा बागापार व सिंदुरिया मार्ग का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग का लिंक रोड रानीपुर, समर धीरा, बागापार व सिंदुरिया मार्ग का निर्माण किया जा चुका है इस सड़क का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) विभाग की ओर से किया गया है। रानीपुर, समरधीरा, बागापार वाया सिंदुरिया मार्ग पर एफ डीआर टेक्नोलोजी देखने को मिला। बताया जाता है कि इस कार्य में ठेकेदार की मनमानी से आज की हालत बेहद खराब है। रानीपुर, समरधीरा, बागापार, सिंदुरिया सड़क पिच और दोनों पटरी सहित नौ मीटर सड़क का चौड़ीकरण होने की प्रस्ताव था और घनी आबादी वाले जगहों पर दोनो तरफ नाली निर्माण का प्रस्ताव भी था जो कार्य शुरू हो कर समाप्त भी हो गया। लेकिन सड़क में विद्युत पोल का होना मौत का दावत देना है जो निमार्ण के बाद आज भी सड़क में स्थित है ।गोरखपुर के एक ठेकेदार द्वारा घटिया मटेरियल व गुणवत्ता विहिन सड़क निर्माण तथा मनमानी ढंग से हुए कार्यो में ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है लेकिन जिला प्रशासन के कानो मे जू तक नहीं रेंगा सड़क की ओर किसी भी आला अधिकारी का ध्यान नही पहुंचा।
गोरखपुर के चर्चित ठेकेदार द्वारा इस सड़क निर्माण मे मनमानी ढंग से सड़क की दशा बहुत कम दिनो मे भी उसी तरह होनी वाली है जो पहले थी इस बीच लोगो को कम समय मे अपना यात्रा आसानी से कर पाने की उम्मीद चन्द समय के लिए निर्धारित है।इस सड़क निर्माण की गुणवत्ता की चर्चा जोर शोर पर चल रहा है।इस बीच एफ डीआर टेक्नोलोजी से होने वाली समरधीरा, बागापार व सिंदुरिया मार्ग के निर्माण मे आबादी वाले जगहों पर जल निकासी के लिए नाली का निर्माण सुनिश्चित किया गया था जो वर्तमान मे सिंदुरिया, पिपरा कल्याण, कशमरिहां, झनझनपुर चौराहा, बसन्तपुर राजा मे निर्माण कार्य हो चुका है वही बागा पार के पिपरा और ग्राम सभा बेलवा काजी आबादी और जल जमाव की समस्या अधिक है नाली निमार्ण न होने से और ठेकदारों की मनमानी से यह नाली भ्रष्टाचार की भेंट चढ गयी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस नाली का निर्माण गुणवत्ता विहीन है और घटिया सामाग्री से हो रहा है। जिला प्रशासन के कानो मे जू तक नही हो रहा है।क्षेत्र के समाजसेवी उमेश मिश्रा, किसान नेता अर्जुन प्रजापति ,किसान नेता प्रमोद चौधरी, सोनू,उपेन्द्र,धीरज, महेंद्र, अमरजीत,आदि ने जिलाधिकारी से जांच की मांग किया ।

Editor CP pandey

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

7 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

7 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

7 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

8 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

8 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

16 hours ago