दलितों-पिछड़ों की बात करने के कारण भाजपा राहुल गाँधी को ‘अशुद्ध’ मानती है: शाहनवाज़ आलम

साप्ताहिक स्पीक अप की # 133 वीं कड़ी में बोले कांग्रेस नेता

लखनऊ ( राष्ट्र की परम्परा )l बनारस में राहुल गाँधी के जाने के बाद उस जगह को अशुद्ध बताते हुए उसे गंगा जल से धोकर भाजपा और आरएसएस ने एक बार फिर अपनी मनुवादी मानसिकता का परिचय दिया है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के इस मनुवादी सोच को भी गंगा जी में विसर्जित कर देगी। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 133 वीं कड़ी में कहीं।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि इस घटना ने महान दलित नेता जगजीवन राम के साथ बनारस में ही घटी उस घटना की याद दिला दी है जब 1978 में उप प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने बनारस में एक मूर्ति का अनावरण किया था, उसके दूसरे दिन आरएसएस के लोगों ने उस जगह को अशुद्ध बताकर गंगाजल से धोया था। इन दोनों घटनाओं ने साबित कर दिया है कि 50 साल बाद भी आरएसएस के लोग सुधरे नहीं हैं।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि भाजपा राहुल गाँधी को कभी असम के मंदिर में जाने से रोक देती है तो कभी उस जगह को गंगाजल से धोती है क्योंकि राहुल गाँधी जातिगत जनगणना और पिछड़ों- दलितों के अधिकारों और हिस्सेदारी की बात करते हैं। भाजपा संविधान के बजाए जिस मनुवादी विचार को थोपना चाहती है उसमें राहुल गाँधी सबसे बड़ी बाधा हैं।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि राहुल गाँधी दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों की सबसे मजबूत आवाज़ हैं। ये सभी तबके मिलकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का काम करेंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

6 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

6 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

8 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 hours ago