बहराइच में जलभराव वाले क्षेत्र अधिक होने से आबादी की ओर रुख करते हैं वन्यजीव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने बहराइच के भेड़िया प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर घायलों से की भेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम चार बजे हेलीकॉप्टर से जिले के सिसैया चूड़ामणि गांव पहुंचे। उन्होंने भेड़िया के हमले में घायल हुए लोगों से भेंट की। साथ ही बेहतर इलाज के बारे में जिला प्रशासन से जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने कहा कि घटनाएं दुखद हैं, इस पर अंकुश के लिए हर उपाय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा बहराइच में जलभराव वाले क्षेत्र अधिक होने से वन्यजीव आबादी की ओर रुख करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए हर संभव उपाय किए जाने की बात कही।
जिले के महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसैया चूड़ामणि गांव में शाम चार बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने सभास्थल पर भेड़िया के हमले में मौजूद घायल लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने हमले में दम तोड़ने वाले लोगों के परिवार के लोगों से वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भेड़िया के जितने भी हमले हुए हैं, सबके पास अपने पक्के आवास हैं। लेकिन गर्मी के कारण वह बाहर सोते हैं, उसी में जंगली जानवर को हमला करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अपने घरों पर दरवाजे नहीं लगाए थे, उनको वहां पर दूसरे मद से दरवाजा लगाने की व्यवस्था की गई है। स्वच्छ भारत मिशन में हर परिवार को एक-एक शौचालय दिए गए थे, लेकिन फिर भी अगर किसी के यहां शौचालय नहीं बना है। ऐसे 712 परिवारों के घर में अतिरिक्त शौचालय बनाने की व्यवस्था की गई। यहां पर लाइट की व्यवस्था हो, कंट्रोलिंग पर्याप्त मात्रा में हो, इसके भी प्रावधान किए गए।
उन्होंने कहा कि हमने एक और निर्देश दिया है कोई भी ऐसा व्यक्ति है जो अब तक आवास की सुविधा से वंचित है। उसे तत्काल मुख्यमंत्री आवास योजना में उस परिवार को आवास उपलब्ध कराया जाए। लोगों के पास अन्य सुविधाएं नहीं है, प्राथमिकता के आधार पर कैंप लगाकर उन लोगों को यह सुविधा दी जाए। सीएम योगी ने कहा कि जंगली जीव जंगल और कछार क्षेत्र में रहते हैं। लेकिन पानी भर जाने से वह मानव बस्ती की ओर पलायन करते हैं। अगर एक भी शिकार उनके हाथ लग गया तो वह बार बार हमला करते हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो माह से लगभग 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में हमले हो रहे हैं। इस पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और वन विभाग की ओर से हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं। उसमे सफलता भी मिली है।
इस दौरान वन मंत्री डॉक्टर अरुण सक्सेना, सांसद आनंद कुमार गोंड, एमएलए पदम सेन चौधरी, लोकप्रिय एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, बलहा सरोज सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

बच्चे को चॉकलेट देकर किया दुलार
मुख्यमंत्री योगी ने सभा स्थल पर एक महिला के बच्चे को देखा तो उन्होंने सभी बच्चों को चाकलेट दिया। इसके बाद एक बच्चे को गोद में उठाकर उसे प्यार दुलार किया। बच्चा मुख्यमंत्री की गोद में काफी खुश दिखा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

7 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

19 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

19 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

19 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

19 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

20 hours ago