Categories: मऊ

पटरी पर फल बेचने वाले‌ का बेटा बना डीएसपी

कुछ करने का जज्बा हो तो हर तरह की मुश्किलों को पराजित किया जा सकता है ।

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के अरविंद सोनकर ने इस बात को सच साबित कर दिया है कि, ठान लिया जाय तो कुछ भी मुमकिन नहीं। अरविंद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पासटीकर डीएसपी बन गए हैं । उनकी सफलता इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि उनका ये सफर संघर्षों भरा रहा है, अरविंद नसोपुर गांव के रहने वाले हैं । पिता गोरख सोनकर नगर के भीटी क्षेत्र में फल बेचकर परिवार का गुजारा करते थे । दो बेटों और एक बेटी में सबसे छोटे अरविंद सोनकर की प्रारंभिक पढ़ाई रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज मऊ से हुई, इसके बाद ग्रेजुएशन इलाहाबाद में करते हुए सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए ।इसी बीच अरविंद सोनकर की मां का कैंसर से निधन हो गया जबकि पिता गोरख सोनकर को भी लकवा मार दिया । इसके बाद अरविंद के मामा ने आकर गोरख का फल वाला ठेला संभाल लिया और बहन के परिवार की परविश और भांजे की पढ़ाई का भार उठाने लगा । आज अरविंद के इस संघर्षपूर्ण सफलता पर जहां एक ओर परिवार के लोग फूले नहीं समा रहे हैं । वहीं क्षेत्र के लोगों का अरविंद के परिवार को बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है । अरविंद के घर गरीबी की हालत यह है कि आज भी इनके परिवार का खाना लकड़ी चूल्हे पर बनता है , परंतु कहते हैं कि कुछ कर गुजरने का हौसला यदि ठान लें तो परिस्थितियां आड़े नहीं आती,आज उसी को चरितार्थ करते हुए अरविंद ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग में 86 वां स्थान पाकर डीएसपी जैसे प्रशासनिक पद पर पहुंच गए हैं । उनकी यह सफलता ऐसे युवाओं के लिए संदेश है जो छोटी-छोटी बातों से हताश हो जाते हैं ।

rkpnews@desk

Recent Posts

AAP Rajya Sabha: राघव चड्ढा से छीना उपनेता पद, पार्टी ने सचिवालय को भेजा नोटिस

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को…

2 hours ago

Lucknow BKT Bulldozer Action: अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र…

4 hours ago

Ramayana Teaser Out: रणबीर कपूर बने भगवान राम, भव्य टीजर ने जीता फैंस का दिल

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महीनों के इंतज़ार के बाद फिल्म रामायण का टीजर हनुमान जयंती…

4 hours ago

Supreme Court on Bengal Violence: जजों पर हमले से नाराज सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बल तैनात करने का आदेश

नई दिल्ली/कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव…

4 hours ago

IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने MI और PBKS को पछाड़ा, जानें कौन किस स्थान पर

IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…

6 hours ago

Maharajganj News: अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

7 hours ago