छापेमारी में नशीली दवा व कैश बरामद

एसएसबी की इंटेलिजेंस सूचना पर मजिस्ट्रेट, पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर ने की छापेमारी

संयुक्त टीम के कार्रवाई में दुकान से नशीली दवा, नकदी बरामद, कारोबारी व एक महिला गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भारत -नेपाल बार्डर से सटे ठूठीबारी में एसएसबी इंटेलिजेंस की सूचना पर मजिस्ट्रेट, स्थानीय कोतवाली पुलिस प्रशासन व 22वी बटालियन एसएसबी की संयुक्त टीम ने कस्बे के एक हार्डवेयर की दुकान पर छापेमारी की। उक्त छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप और छह लाख रूपए कैश भी बरामद हुआ है। इस कार्रवाई में ड्रग कारोबारी व एक महिला कैरियर को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि संयुक्त टीम के जांच रडार पर कई और भी ठिकाने हैं, जहां दबिश डाली जा सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार इंडो -नेपाल बार्डर पर व्यापक पैमाने पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री और एसएसबी इंटेलिजेंस की सूचना मिलते ही निचलौल तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव, ड्रग इंस्पेक्टर शिव कुमार नायक, आबकारी इंस्पेक्टर वैभव कुमार, कोतवाली प्रभारी नीरज राय व 22वी एसएसबी की संयुक्त टीम ने ठूठीबारी कस्बे में स्थित अग्रहरी इंटरप्राइजेज के हार्डवेयर की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी में स्पास्मो प्रक्सिवान 9056 कैप्सूल, ऑनरेक्स सिरप 120 शीशी, डाईजीपाम 297 एम्पुल, प्रोमेथाजिन 300 एम्पुल, बुप्रेनॉर्फिन 300 एम्पुल नशीली दवाओं की भारी खेप सहित छह लाख रूपए भारतीय करेंसी भी बरामद हुई है। इस कार्रवाई के दौरान कारोबारी आशीष अग्रहरी निवासी ठूठीबारी व एक महिला कैरियर कनीज निवासी कोहरगड्डी थाना परसामलिक को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने बरामद नशीली दवाओं को कब्जे में लेकर पकड़े गए करोबारी व महिला कैरियर से पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। संयुक्त टीम द्वारा अचानक की गई छापेमारी और बड़ी कार्रवाई से ठूठीबारी कस्बे में हड़कंप मच गया ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीली दवाओं का कारोबार पांव पसार चुका है। नशे की लत में फंसे युवाओं की बढ़ती मांग की वजह से दवाओं की खपत नेपाल में बढ़ गई है। पुलिस एवं एसएसबी की कार्यवाही से ड्रग तस्करो ने काम का तरीका भी बदल लिया है। अभी तक जहां सुनिश्चित ठिकाने से काम को अंजाम दिया जाता है, तो वहीं अब मोबाइल के भेजे लोकेशन पर दवाओं को पहुंचाया जा रहा है। जिसके बाद नशीली दवाओं को बैग व झोले में छुपा कर पगडंडी रास्तों के जरिए कैरियरो के माध्यम से सीमा पार नेपाल राष्ट्र में पहुंचाए जाते है। सूत्रों की माने तो क्षेत्र में कुछ ऐसे युवा है जो इस अवैध कारोबार में सक्रिय और संलिप्त है, और सुरक्षा एजेंसियों के पकड़ से दूर है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

4 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

5 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

5 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

6 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

14 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

16 hours ago