कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज में नशा उन्मूलन चौपाल का आयोजन किया गया

नशा कारोबार पर प्रभावी अंकुश न लगा तो हालात होंगे भयावह : संजीव श्रीवास्तव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में स्थित शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज बिछिया में नशा उन्मूलन चौपाल का आयोजन किया गया।
आयोजन को संबोधित करते हुए महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध क्षेत्र बहराइच के संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि नशा समाजिक अभिशाप है, तत्काल प्रभाव से अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी अंकुश न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे।
नशा उन्मूलन चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अवैध नशा उपभोग, उत्पादन व विक्रय का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है,अब तक इसकी चपेट में आकर सीमावर्ती इलाकों के सैंकड़ो नवजवानों की मृत्यू हो चुकी है।
और हजारों घर , परिवार के लोग बर्बाद हो चुके हैं, लेकिन नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अब तक प्रभावी कार्य-योजना नही खरी उतरी है यह दुर्भाग्यपूर्ण है,रूल ऑफ लॉ सोसायटी संयोजक संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि अवैध नशा के प्रभाव से दूर रहने के लिए तरुण युवाओं को जागरूक करने के लिए संगठन की ओर से लगातार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्य अतिथि एसएसबी 70वीं वाहिनी डिप्टी कमान्डेंट मेघनाथ रावत ने बताया कि अवैध नशा करोबार को रोकने के लिए एसएसबी के जवान कटिबद्ध एवं प्रतिबद्ध हैं। अबतक एसएसबी की ओर से चलाए जा रहे अभियान में दर्जनों अपराधियों को पकड़ कर उनके पास से कई करोड़ों कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया जा चुका है।
साथ ही अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्ययोजना भी बनाई जा रही है तथा जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।
किसान परिषद अध्यक्ष केशव पाण्डेय ने नशा को मानव जीवन के लिए घातक बताते हुए छात्र युवाओं का आवाहन किया की वे नशा से दूर रहकर परिवार, समाज एवं देश के निर्माण में अपना महत्व योगदान दें।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य सुनील कुमार ने किया तथा अध्यक्षता संघ विचारक गिरिजा पति त्रिपाठी ने किया,समापन अवसर पर मालवीय मिशन के तत्वावधान में उपस्थित छात्र, अभिभावक, गायत्री परिवार परिजन, बाबा जय गुरुदेव व कबीर पंथी परिजनों व शिक्षक तथा एसएसबी अधिकारी व कर्मियों को नशामुक्त विद्यालय परिसर व समाज बनाने का सामूहिक शपथ दिलाया गया। पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

49 minutes ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

12 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

12 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

13 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

13 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

13 hours ago