आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
शहर के कोलघाट क्षेत्र में मंगलवार की सुबह लोड अधिक होने के कारण बालू लदा ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर चालक इंजन के नीचे आ गया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को घंटों बाद क्रेन की मदद से निकाला गया।
जानकारी के अनुसार कोलघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने भवन का निर्माण कराया जा रहा है, इस भवन के निर्माण के लिए उसके द्वारा हर्रा की चुंगी स्थित एक अड्डी से सफेद बालू का आर्डर दिया गया था। मंगलवार की सुबह अड्डी से शेखपुरा गांव निवासी अशोक चौहान 45 ट्रॉली पर बालू लादकर कोलघाट के लिए निकला। जैसे ही वह गायत्री मंदिर के सामने से कोलघाट में जाने के लिए ढ़लान पर मुड़ा। ट्रॉली का लोड अधिक होने के कारण ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे आने से अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई,इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था करने में जुट गई। घंटों बाद क्रेन मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र और तीन पुत्रियों का पिता था।
लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…
मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ…
रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास हुई घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल…
देर रात के करीब हुआ हादसा, पुलिस और अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग…
फोटो X विजयादशमी पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी—राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की…