आयुष्मान भव के शुभारंभ के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्वारा आयुष्मान भव अभियान के शुभारम्भ व इसके अंतर्गत आयोजित किये जाने वाले विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के विषय मे स्वास्थ्य विभाग के लोगों के साथ बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भव अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन हेतु नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने ने कहा कि रक्तदान व अंगदान हेतु ब्लाक व शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रजिस्ट्रेशन कराया जाय, जिससे स्वास्थ्य मेला का प्रचार प्रसार भी हो सके तथा रक्तदान व अंगदान हेतु लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों में सभी जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनपद में आयुष्मान भव अभियान 13 सितम्बर से महामहिम राष्ट्रपति के सन्देश से संयुक्त हास्पिटल से शुरू होगा। अभियान के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। 17 सितंबर से ही आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम की भी शुरुआत होगी। अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार को स्वास्थ्य उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर, जबकि रविवार को सीएचसी व पीएचसी पर स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। 02 अक्टूबर तक आयुष्मान सभा मे लोगों को स्वच्छता अभियान, रक्तदान, अंगदान के विषय मे शपथ दिलाई जाएगी। 02 अक्टूबर को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं के बारे में ग्राम व शहरी वार्ड स्तर पर आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न रोगो से सुरक्षा, स्वच्छता,दवा के प्रयोग, सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। 17 सितम्बर को आयुष्मान आपके द्वार के तहत कार्ड वितरण किया जाएगा। साप्ताहिक हेल्थ एंव वेलनेस मेला में विशेषज्ञ
चिकित्सकों द्वारा
स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण किया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक ब्लॉक में निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए एक आयुष्मान गांव की भी घोषणा की जाएगी।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीना वर्मा, संयुक्त हास्पिटल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजुर्न प्रसाद भार्गव, डा राजेन्द्र प्रसाद,डा राकेश कुमार,डा ए0के0सिहं सभी सी एच सी अधीक्षक, सहित स्वास्थ्य सम्बन्धी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

3 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

3 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago