नवी मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्हावा शेवा बंदरगाह पर लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य का पाकिस्तानी सामान ले जा रहे 28 कंटेनर जब्त किए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए कंटेनरों में सौंदर्य प्रसाधन और खजूर थे। इन सामानों को यूएई मूल का बताकर दुबई के जेबेल अली बंदरगाह के रास्ते भेजा गया था।
अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन दीप मैनिफेस्ट” के तहत यह कार्रवाई की गई। जब्त खेप में पाकिस्तानी मूल के 800 टन सौंदर्य प्रसाधन और खजूर शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य की यह खेप तीन भारतीय आयातकों द्वारा खरीदी गई थी।
फिलहाल, डीआरआई ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…