घात लगाए बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोलियां, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर के पास घात लगाए बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में दोनों भाइयों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मृतक शाहजहां (60) और जहांगीर (48) मझगवां गांव के निवासी थे। दोनों भाई शनिवार रात मोटरसाइकिल से मुंगराबादशाहपुर आए थे और देर रात करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे रामनगर के पास पहुँचे, मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।

फायरिंग में शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जहांगीर ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

6 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

7 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

7 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

7 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

7 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

9 hours ago