जब किसी के पास सब कुछ होता है,
तब दुनिया उसे अच्छी तरह पहचानती है,
जब किसी के पास कुछ नहीं रह जाता है,
तब वह भी पहचान लेता है साथ कौन है।
पर शायद आज ज़माना बदल गया है,
जिसके पास बहुत कुछ है, उसे भी
आजकल लोग कहाँ पहचानते हैं,
बल्कि उससे तो बस जलते रहते हैं।
वैसे तो दुनिया यही कहती है कि
पैसा तो बस हाथों का मैल होता है,
लेकिन इस युग में तो बिना पैसे के
संसार में पत्ता भी नहीं हिलता है ।
इसीलिये कहा जाता है कि जीवन में
ख़ुश रहना है तो कुछ बातें याद रखिए,
पैसा खर्च करना है तो कमाना सीखिये,
हारने से पहले कोशिश करना सीखिये।
बोलने से पहले सुनना सीखिये,
लिखने से पहले समझना सीखिए,
रिश्ता बनाना है तो निभाना सीखिए,
मृत्यु के पहले खुलकर जीना सीखिए।
सपने साकार करने के लिये इतनी
हिम्मत तो करनी पड़ती है जितनी कि
भय से छुटकारा पाने में की जाती है,
तब चमत्कार की शुरुआत हो जाती है।
कोशिश करने से पहले हार मानना
दूसरे की विजय निश्चित करता है,
आदित्य जीत लिये पूरी ताक़त से,
संघर्ष कर जीत में बदलना पड़ता है।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ
बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…
2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…