स्थानीय नागरिक खुद कर रहे नालियों की सफाई, ग्राम प्रधान व सफाईकर्मी पर उठे सवाल
सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।रेहरा बाजार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरिया आदम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव की अधिकांश नालियां चोक हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि स्थानीय सफाईकर्मी गांव में नियमित रूप से नही आते हैं।कभी कभार आते है तो ग्राम प्रधान के यंहा हाजिरी लगाकर चले जाते हैं।
इस स्थिति से परेशान होकर गांव के नागरिक अब खुद ही नालियों की सफाई करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। गांव की गलियों में बदबू, कीचड़ और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।
ग्रामीण भानुप्रताप,नंदकिशोर,अजय,सुनील,प्रेमचंद,मुनीम,मजहर,राजेश आदि ने बताया कि अगर समय रहते सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो गांव में संक्रामक रोग फैल सकते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस लापरवाही की जांच कर दोषी सफाईकर्मी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।इस संबंध में एडीओ पंचायत इरफान उल्लाखान ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…
सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…
वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…