Categories: Uncategorized

सड़क पर बहता नाली का पानी बना वार्डवासियों के लिए मुसीबत

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) स्वच्छ भारत मिशन पर लाखो रूपये खर्च होने के बाद भी नगर पालिका परिषद उतरौला क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। गंदगी से वार्डों की स्थिति ही दयनीय है, घरों से निकलने वाला पानी नाली चोक होने के कारण सड़क पर बह रहा है।मोहल्ला रफी नगर हर्षा हॉस्पिटल के पास करीब तीन माह पूर्व नाली का निर्माण कराया गया लेकिन घरो से निकल कर नाली में बहने वाले पानी की कोई भी व्यवस्था न होने से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है नाली में जमा पानी से उठने वाली दुर्गंध से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। वार्ड निवासी मलिक रसीद,नूह मलिक, राजू कुरैशी,सलमान,शाहिद,प्रभाकर वर्मा ने बताया कि नाली की सफाई व जलनिकासी के लिए कई बार नगर पालिका से मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ईओ राजमणि वर्मा ने बताया कि सफाई कर्मी की टीम लगाकर नाली की सफाई व जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

5 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

13 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

13 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

13 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

13 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

13 hours ago