डेढ़ लाख तुलसी के वृक्ष के वितरण पर डा.विकास सम्मानित

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्रीन शाहजहांपुर कैंपेन के अंतर्गत इमली रोड पर हुए पौधारोपण कार्यक्रम में डेढ़ लाख तुलसी की पौध वितरण के क्रम में पृथ्वी संस्था के संस्थापक डा विकास खुराना को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बोलते हुए कैंपेन के संयोजक गजेंद्र गंगवार ने कहा कि इमली रोड की पहचान ठंडी सड़क के रूप में थी यह ब्रिटिशकालीन सड़क है, जिसके दोनों ओर सघन इमली के वृक्ष थे।समय के प्रभाव से वे गिर गए थे तथा सड़क वीरान हो चली थी।वर्ष 2015 में डा विकास खुराना ने इसे पुनः हरा भरा करने का संकल्प कर बिटिया के नाम एक पौधा इमली का कैंपेन चलाकर इसके गौरव की पुनर्स्थापना का प्रयास शुरू किया गया था।कैंट बोर्ड के तत्कालीन उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने तब लगाए गए पौधों के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध करवाए थे। आज सड़क पुनः हरी भरी हो चली है। माई हॉफ ट्री के सौजन्य से भी इसपर पौधरोपण जारी है। एनटीआई के शिक्षक डा विकास पांडे ने कहा कि डा खुराना द्वारा वर्ष 2011 से अब तक तकरीबन डेढ़ लाख तुलसी के पौधों का वितरण, शहर के मंदिरों के माध्यम से किया गया है।उनके द्वारा चलाई गई चिड़िया कैंपेन तथा अनेक पार्कों को गोद लेकर हरा भरा करने की चर्चा रही है। इस अवसर पर अम्बरीष शुक्ला, उद्योगपति बिट्टू माटा, सर्वेश यादव, अमित श्रीवास्तव, डा अनिल त्रेहन अर्जुन श्रीवास्तव राजीव अरोड़ा अमित श्रीवास्तव, मोहम्मद शदान धीरेंद्र मोहन धीरेंद्र गंगवार आदि उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

17 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

18 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

18 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

18 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

19 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago