मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में सभी राजनीतिक दलों की ओर से कार्यकर्ताओं के पदों की घोषणा की जा रही है। नवगठित अजित पवार गुट की ओर से मुंबई में वार्ड, जिला और प्रदेश में नियुक्तियां की जा रही है। एमईटी बांद्रा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई जिसमें मुंबई में विभिन्न पदों को भरा गया। इस अवसर पर डॉ. वेद तिवारी को मुंबई प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया। एनसीपी के मुंबई अध्यक्ष और पूर्व सांसद समीर भुजबल ने एडवोकेट वेद तिवारी को नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी दी। इस दौरान मुंबई कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राणे, शिवाजीराव नलावडे, उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष अरशद आमिर आदि उपस्थित थे। डॉ. वेद तिवारी पेशे से वकील हैं और मनविसे में उपाध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने छात्रों के लिए विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन किया है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…