गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l वर्ल्ड फिजियोथैरेपी डे पर ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ परशुराम सेना द्वारा फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर त्रयंबक पांडेय को उनके क्लीनिक रुद्रांश फिजियोथैरेपी एंड चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर खजांची बाजार में जाकर, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडेय एवं केंद्रीय अधिमान्य मीडिया आयोग गोरखपुर के चेयरमैन दुर्गेश मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। डॉक्टर त्रयंबक पांडेय विगत कई वर्षों से गोरखपुर सहित अन्य जगहों पर निशुल्क कैंप लगाकर अथवा अपने क्लीनिक पर गरीबों एवं असहायों की निरंतर सेवा करते आ रहे हैं, जिससे यहां के लोगों में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 11 अप्रैल…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…