डीडीयू के पांच नवोदित चित्रकारों की कलाकृतियों को डॉ. रणविजय दुबे, प्रो.अनुभूति दुबे ने खरीदा

कलाकृतियां इंसान को सुकून देती हैं और इनके विक्रय से कलाकार उत्साहित होते हैं- प्रो. अनुभूति दुबे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग के पांच नवोदित चित्रकारों की कलाकृतियों को जाने-माने न्यूरो सर्जन डॉक्टर रणविजय दुबे और उनकी पत्नी प्रो. अनुभूति दुबे ने खरीदा। ये कलाकृतियां विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग द्वारा आयोजित “अंतर्देशीय” कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई थीं। डॉ. रणविजय दुबे ने कहा कि ललित कला एवं संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं में कला सृजन की अदभुत प्रतिभा है। बस गोरखपुर के बुद्धिजीवी लोगों को इनकी कला को पहचान देने की जरूरत है। प्रोफेसर अनुभूति दुबे ने कहा कि कलाकृतियां इंसान को सुकून देती हैं और कलाकृतियों के विक्रय से कलाकार और उत्साहित होंगे तथा आगे और भी अच्छी पेंटिंग सृजित करेंगे। ललित कला एवं संगीत विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर उषा सिंह ने उन दोनों की इस पुनीत कार्य की सराहना की और विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए डॉक्टर रणविजय दुबे तथा प्रोफेसर अनुभूति दुबे को धन्यवाद दिया। विभाग के शिक्षक डॉक्टर गौरी शंकर चौहान, डॉक्टर प्रदीप साहनी तथा डॉक्टर प्रदीप राजोरिया ने पांचों विद्यार्थियों को बधाई दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

6 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

6 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

6 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

6 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

7 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

8 hours ago