कृषि मंत्री ने सीएचसी धमऊर का किया शुभारंभ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को देसही देवरिया ब्लॉक के धमऊर में 30 बेड वाले नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं आवासीय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने हवन-पूजन कर स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। साथ ही, उन्होंने पिपरा धौला कदम में बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) का उद्घाटन किया। कृषि मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 48 आशा कार्यकर्ताओं और तीन आशा संगिनियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 7.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अस्पताल आज से क्षेत्रीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जाएगा, जिससे भविष्य में जिला स्तर की सुविधाएं भी इस सीएचसी पर उपलब्ध हो सकेंगी।
कृषि मंत्री ने क्षेत्रीय जनता से संसाधनों के समुचित उपयोग की अपील करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जनता को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं और सभी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि जैसे-जैसे इस सीएचसी पर ओपीडी का विस्तार होगा, स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। फिलहाल अस्पताल में एक मेडिकल ऑफिसर, एक स्टाफ नर्स, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन (एलटी) और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने बताया कि आने वाले दिनों में अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम, सभी प्रकार की जांच सुविधाएं, प्रसव केंद्र, ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी, कैंटीन और दवा भंडारण कक्ष सहित अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा तिवारी, एसीएमओ डॉ. अजय शाही, प्रभारी चिकित्साधिकारी पिपरा धौला कदम डॉ. शुभलाल, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, डीएमसी विश्वनाथ मल्ल, बीपीएम अमित, बीसीपीएम अनुपम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

6 hours ago