परमानेंट पेसमेकर लगा कर पुत्तन को डॉ क्षितिज ने दिया नया जीवन

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) जिले के मल्हीपुर रोड पर स्थित बिटाना एंड चंद्रावती हास्पिटल ने एक मरीज का जीवन बचाया l दिल्ली एम्स में अपनी सेवा दे रहे डा0क्षितिज प्रसाद ने बहराइच मल्हीपुर रोड स्थित बिटाना एंड चंद्रावती हास्पिटल ने स्वास्थ क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल कर बहराइच जिले का रोशन किया l बिटाना एंड चंद्रावती हास्पिटल में कार्यरत दिल्ली एम्स के कार्डियोलॉजिस्ट डा0क्षितिज प्रसाद की देखरेख में एक मरीज को परमानेंट पेसमेकर लगाया गया। कार्डियोलॉजिस्ट डा0 ने बताया कि मरीज पुत्तन पुत्र महबूब पलिया राजीपुर जिला बलरामपुर को चार दिन पूर्व सीने में दर्द और बैचेनी की शिकायत हुईं l जिसे परिजन
बिटाना हास्पिटल लेकर आए l मरीज का तत्काल ई सी जी और 2 डी इको किया गया और उसकी टी पी आई के लिए मरीज के घर वालों को बताया गया l उनकी सहमति के बाद टी पी आई करके मरीज को स्टेबल किया गया उसके बाद आज उसी मरीज को परमानेंट पेसमेकर लगाकर उसे नया जीवन दान दिया गया। हास्पिटल में इस ऐतिहासिक अवसर पर हास्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा0 रमेश वर्मा ने कार्डियोलॉजिस्ट डा0 क्षितिज प्रसाद और उनकी टीम को बधाई दी परिजनो ने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हास्पिटल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डा0 अनुरोध कुमार पटेल,सी एम एस डा0 फरमान अली,इमरजेंसी मेडिकल आफीसर डा0 नरेंद्र राजपूत,डा0 उमेश चन्द्र,कैथलैब टेक्निशियन नियाज़,बासिल,आपरेशन/रिलेशनशिप मैनेजर प्रशांत पटेल एवं मैनेजमेंट टीम के डा0अतुल मिश्रा, रमेश पांडेय और राजन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। हास्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा0 रमेश वर्मा ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

2 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

10 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

11 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

24 hours ago