मक्का व धान फसल में लगने वाली कीटों पर डॉ के एम सिंह ने जानकारी दी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आचार्य नरेन्द्र देव एवं कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के अधीन संचालित फसल अनुसंधान केन्द्र, बहराइच पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ के एम सिंह एवं फसल अनुसंधान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डॉ महेन्द्र सिंह व पादप प्रजनन वैज्ञानिक डॉ पी के सिंह ने संयुक्त रूप से मक्का व धान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मक्का फसल में आर्मी फॉल वर्मा कीट का प्रकोप एवं धान में खरपतवार का प्रकोप दिखाई दिया।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ के एम सिंह ने बताया की आर्मी फॉल वर्मा के लिए ईमामेक्टिन बेंजोएट 5% एस. जी. 1 ग्राम प्रति 2 लीटर पानी अथवा 100 ग्राम प्रति एकड़ का शाम के समय छिड़काव प्रत्येक पौधे के गोफ (अगोला) में करें। दूसरा स्प्रे 15 से 20 दिनों के अंतराल क्लोरपाईरीफास 50% E.C.+ साईपरमेथ्रीन 5% कॉम्बिनेशन दवा को 2.5 मि.ली. प्रति लीटर पानी की दर से करें। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह ने बताया की धान में खरपतवार प्रबंधन हेतु पेनक्सलम 1.02% + सायहेलफोप 5.1% (विवाया) का 800 मिली अथवा बिसपायरीबेक सोडियम 10% एस सी का 100 मिली के साथ मेट सल्फयूरान मिथाइल का 8 ग्राम प्रति एकड़ की दर से स्प्रे करें। फसल अनुसंधान केन्द्र के पादप प्रजनन वैज्ञानिक डॉ पी के सिंह ने प्रक्षेत्र पर लगी विभिन्न प्रजातीय परीक्षणों एवं प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

9 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

9 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

10 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

10 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

11 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

12 hours ago