लंपी रोग से गाय बीमार, भागलपुर में आया पहला मामला

भागलपुर/ देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) ब्लाक भागलपुर में लंपी रोग से एक गाय बीमार हो गई। भागलपुर में ऐसा पहला मामला सामने आया है।भागलपुर के सत्यनारायण यादव की गाय के शरीर पर जगह-जगह चकत्ते बनते जा रहे हैं और फूट जा रहा है, जिससे मक्खियां उस पर बैठ रही हैं। उन्होंने नजदीकी पशु चिकित्सालय में
गाय को डॉक्टर से दिखाया। डॉक्टरों ने लंपी रोग होने की पुष्टि की, गाय को खाने चलने फिरने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस रोग से आसपास के पशुपालकों में भय बना हुआ है। गाय का इलाज चल रहा है डॉक्टरों ने बताया की यह भागलपुर में पहला मामला है। इसके पहले बलिया, करजहां, दियाढार इत्यादि जगहों पर एक एक मामले आए थे। गाय का इलाज डॉक्टर सुरेश यादव पशु चिकित्सक भागलपुर और विनोद यादव द्वारा किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि इसके इलाज के दौरान ठीक होने में समय लगता है। उन्होंने कहा इसके घाव जगह फूटते हैं,उस पर मक्खियां बैठती है तो कीड़े पड़ने के चांस बने रहते हैं। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तो यह रोग जल्दी ठीक हो जाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सौरभ तिवारी बने मान्यता प्राप्त पत्रकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो…

38 seconds ago

हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…

5 minutes ago

गौ रक्षक प्रान्त का शौर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई से

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)विश्व हिंदू परिषद की इकाई बजरंग दल गोरक्ष प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग…

8 minutes ago

शिविर के चौथे दिन मैप रिंडिंग का अभ्यास

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)भरोसा घर मिशन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को शिविर के…

13 minutes ago

बिजली कटौती व लो-वोल्टेज पर सांसद विद्यार्थी ने जताई नाराजगी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के कई विधानसभा क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती,…

54 minutes ago

मौत बनकर दौड़ रहीं मिट्टी लदी ट्रालियां, महिला की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

अवैध खनन के खेल में सड़कों पर फर्राटा भर रहीं बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रालियां, ग्रामीणों…

57 minutes ago