मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मुंबई के मुक्ति कल्चरल हब में सुप्रसिद्ध संगीतकार पद्मा विभूषण उदित नारायण के हाथों डॉक्टर अशोक गुप्ता को एजुकेशन आईकॉन ऑफ़ द ईयर से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर कामगार नेता अभिजीत राणे उपस्थित रहे, तथा इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन राजकुमार तिवारी ने किया। जबकि सूत्र संचालन का कार्य डॉक्टर वैभव शर्मा ने किया। वैभव शर्मा ने इस कार्यक्रम में अपने मधुर वाणी से लोगों को मन मुग्ध कर दिए तथा एक ऐसा समां बाँधा की चार घंटे का समय कब बीत गया, लोगों को पता ही नहीं चला। बता दे कि डॉक्टर वैभव शर्मा गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर के साथ-साथ अभी तक 40 पुरस्कारों से अधिक पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं, साथ ही वह बहुत अच्छे इंटरनेशनल और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। डॉक्टर गुप्ता को यह पुरस्कार उनकी पत्नी पूनम गुप्ता के साथ दिया गया ।यह पुरस्कार पाने से डॉक्टर गुप्ता के शिक्षक वर्ग सहयोगी वर्ग ,मित्र वर्ग तथा उनके परिजनों में एक खुशी की लहर दौड़ गई। इस पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद लिए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि इस सम्मान के मिलते ही उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई है ।
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…