डॉ० अंबेडकर ने लोगों को शिक्षा,समानता और अधिकारों की राह दिखाई- नीलेश्वर राय

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों पर सोमवार को भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण करने का संकल्प लिया।बघौचघाट थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार अस्थाना ने केंक काटकर एवं अंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर जयंती मनाया।वही पुलिसकर्मियों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।उन्होंने कहा कि डा भीमराव अंबेडकर ने समाज में दलितों को समानता दिलाने में काफी संघर्ष किया।बाबा साहेब सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। बघौचघाट के अहिरौली स्थित देवता देवी महिला महाविद्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूम धाम से मनाई गयी।प्रबंधक नीलेश्वर राय ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो को बताया।अम्बेडकर समाज के हर वर्ग,समुदाय और व्यक्ति को समान अधिकार देने की पैरवी किया।उन्होंने अपने विचारों और संघर्षों से करोड़ों लोगों को शिक्षा,समानता और अधिकारों की राह दिखाई।इसी क्रम में सपाइयों ने गढ़रामपुर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। वही क्षेत्र में मलवाबर बनरही से सुरेंद्र गौतम एवं रामायण प्रसाद एस टी सी /बी टी सी इंचार्ज के नेतृत्व में क्षेत्र में रैली निकाल कर बाबा साहेब के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया।वही पथरदेवा स्थित अंबेडकर शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अजय सिंह ने कहा की आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है।अपने जीवन में उनके विचारों का आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर एसआई अंगद कुमार,मदन मोहन राय,आलोक पटेल,रंजय कुमार,दीवान दयानन्द उपाध्याय, मुंशी रजनीकांत राय,भूपेंद्र शुक्ला, जयहिंद यादव,अजीत सिंह,सुभाष यादव, विवेक यादव, संजय सरोज,अरविंद यादव,सपा उपाध्यक्ष राकेश राय,प्राचार्य आशुतोष कुमार,संजय सिंह,विजय राव,आशुतोष सिंह,दिनेश सिंह,रामाशीष प्रसाद,भीम यादव,अनिल प्रसाद,रमायन साहनी,विनोद सिंह कुशवाहा,व्यास ठाकुर,कुंवर राय,टुनटुन सिंह,प्रभु प्रसाद,राजेश कुमार प्रसाद,जेपी कुशवाहा,सपा विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश राय,सुभाष पाठक,शिवशंकर यादव,शाहिद खान,संजीव राव आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

19 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago