दुनिया भर के दो प्रतिशत सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची में डा. आलोक कुमार पाण्डेय

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के एक वैज्ञानिक ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दुनिया भर के दो प्रतिशत सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची में क्षेत्र के डॉ आलोक कुमार पाण्डेय का नाम शामिल किया गया है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्जेवियर,अमेरिका प्रतिवर्ष दुनिया के वैज्ञानिकों के कार्यों उपलब्धियां और विशिष्टताओं के आधार पर सूची तैयार करता है, जिसमें तमकुहीराज तहसील के पगरा पडरी स्थित पांडेयपुर उर्फ बसंतपुर निवासी रमाकांत पाण्डेय के पुत्र डॉ आलोक कुमार पाण्डेय भी शामिल है। डॉ आलोक पाण्डेय के चाचा पारसनाथ पाण्डेय बताते हैं कि, आलोक की प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर एवं कक्षा 8 की शिक्षा भरत लघु माध्यमिक विद्यालय पगरा पडरी में हुई थी। जिसके बाद वे अपने पिता के पास किच्छा चले गए। आगे की पढ़ाई उन्होंने हल्द्वानी में रह कर पूरी की।आलोक ने 2017 में प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार, डिपार्टमेंट ऑफ़ मैथमेटिक्स सांख्यिकी एड कंप्यूटर साइंस, की देखरेख में गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी पंतनगर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी। डाक्टर आलोक कुमार पाण्डेय वर्तमान में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी देहरादून के गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हैं। इस मौके पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर व फोन पर बधाई दी। बधाई देने वालों में फतेह बहादुर कुशवाहा, राजेश पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, एडवोकेट नीरज पांडेय, ई शशांक पाण्डेय, डॉ व्यूटी पांडेय, एडवोकेट विवेक पांडेय आदि हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

22 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago