डीएम व पुलिस अधीक्षक ने सदर पुरानी तहसील का किया निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने पुरानी सदर तहसील का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने पार्क में निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली और पुलिस अधीक्षक से सलाह के उपरांत तहसील की भूमि पर ही पार्किंग की व्यवस्था का भी निर्देश दिया। उन्होंने वेंडिंग जोन के लिए भी उपयुक्त स्थल के चयन का निर्देश नगर पालिका को दिया। इसके उपरांत दोनों अधिकारियों ने दुर्गा मंदिर के पास स्थित पोखरी के सुंदरीकरण व पार्क निर्माण के कार्य को देखा और जल्द से जल्द दोनों कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका के रूप में विकसित करने के लिए कहा और बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण को समाप्त करने हेतु भी निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्रा, ईओ नगर पालिका आलोक कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एआई और मशीन लर्निंग आधारित डेंगू पूर्वानुमान मॉडल विकसित, बीबीएयू के शोध को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…

2 minutes ago

गोरखपुर में तिहरा हत्याकांड: 16 वर्षीय छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी और मासूम बेटे की धारदार हथियार से की हत्या

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार…

10 minutes ago

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago