आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के इंद्रजीत महिला महाविद्यालय अराजी देवारा नैनिजोर पकड़ीहवा आजमगढ़ के सभागार में वृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी होली मिलन कार्यक्रम किया गया।जिसमे गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय मुख्य अतिथि आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल निरहुआ, जिला अध्यक्ष आजमगढ़ श्रीकृष्ण पाल आदि लोग सम्मलित हुए। कार्यक्रम मे समाजवादी पार्टी से चार दर्जन कार्यकर्ता नेता प्रधान बीडीसी और बसपा से आधा दर्जन लोगों ने अपनी पार्टी छोड़कर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मे सम्मलित हुए, जिसकी सदस्यता भाजपा के उपरोक्त नताओं ने ग्रहण कराया।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद निरहुआ ने ग्राम प्रधान बीडीसी को भारतीय जनता पार्टी का टोपी पट्टा माला पहनाकर स्वागत किया ।
ग्राम प्रधान रामचंद्र निषाद, बीडीसी संजय, प्रधान जयराम सिंह पटेल ,पूर्व प्रधान ब्रिज किशोर यादव, बीडीसी जाकिर हुसैन ,राम सिंह शाहडीह, बीडीसी लालबचन, दिनेश वर्मा, राम पुकार चौरसिया ,बीडीसी राहुल राय, शिवम राय ,प्रबंधक कैलाश राय ,ग्राम प्रधान छोटेलाल कश्यप, राम भजन चौहान, दिनेश यादव ,अल्पसंख्यक समाजवादी पार्टी के अजहर अली खां,बिलाल अहमद, जाफर अहमद ,अदनान अहमद ,ग्राम प्रधान रमेश यादव, कल्लू पटेल ,सीताराम सोनकर, बीडीसी इंदल सिंह, बीडीसी भीमसेन यादव, परदेसी राम पूर्व महाप्रधान ,जयराम सिंह पटेल प्रधान ,जाकिर हुसैन, तैयब अहमद ,संजय, रामचंद्र निषाद प्रधान ,अनिल यादव, रामायण यादव, रामकरण यादव, कैलाश राय, जयराम सिंह पटेल ,सुधाकर यादव, रामकरण यादव आदि लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया।
समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय ने कहा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लोग मुहनोचवा की तरह क्षेत्र में आते हैं ।इसके बाद पता नहीं चलता है यह क्षेत्र द्वारा एरिया में है, इसके विकास के लिए सांसद द्वारा काफी कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने बाढ़ विभाग से प्रभावित और सभी गरीब तबके के लोगों को हर मांह मुफ्त राशन मुहैया कराया है ।उनके सम्मान को बचाया है। आज जाति से ऊपर उठकर लोग वोट कर रहे हैं।
सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने कहा मतदान अहीर ,कुर्मी, ब्राह्मण, भूमिहार, ठाकुर, के नाम पर नहीं होना चाहिए ।यह विकास के नाम पर मतदान होना चाहिए। तो देश का विकास मोदी के नेतृत्व में होता रहेगा ।जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन किया।
अंत में आयोजक पूर्व प्रमुख हरैया चंद्रशेखर यादव युवा समाजसेवी आशीष सिंह ,अरविंद यादव आदि ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
अध्यक्षता शिवकुमार मौर्य और संचालन नागेंद्र पटेल ने किया।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…