रोडवेज बस और तेल ट्रैकर में भीषण टक्कर दर्जनों घायल

घायलों का हाल जानने देवरिया विधायक समेत जिले के उच्चाधिकारी पहुंचे

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पूर्वाह्न लगभग 11 बजे के आस पास गोरखपुर से यात्रियों से खचाखच भरी एक अनुबंधित बस देवरिया आ रही थी। बैतालपुर नगर पंचायत से पहले अशोक बिरियानी ढाबे के पास एका एक रोडवेज की बस हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के एक टैंकर से टकरा गई ।उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सोमवार को रोडवेज की एक अनुबंधित बस टैंकर से टकरा गई। इस भिडंत दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। कई एंबुलेंसों से उन्हें देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने के चलते मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भी अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने युद्ध स्तर पर मोर्चा संभालते हुए घायल यात्रियों का इलाज शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि टैंकर में डीजल भरा था। इस घटना में बस का आगे का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ढाबे के पास टैंकर मुड़ रहा था, उसी दौरान तेज रफ्तार बस उससे जा भिड़ी। एकाएक हुई इस दुर्घटना में यात्रियों को बिल्कुल भी संभलने का मौका नहीं मिला। वहां चीख-पुकार मच गई।सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा समेत चिकित्सकों की टीम घायलों के इलाज में जुटी है। मौके पर डीएम दिव्या मित्तल, एसपी विक्रांत वीर, एसडीएम सदर श्रुति शर्मा, सीओ संजय कुमार रेड्डी समेत कई अधिकारी जमे हुए हैं। देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

1 hour ago

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…

1 hour ago

अवैध गैस रिफिलिंग करते दुकानदार के खिलाफ एफआईआर

घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…

1 hour ago

पिता की मौत के मामले में चार दोषियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास

प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…

1 hour ago

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

4 hours ago