Dowry Murder Case: प्रेम विवाह के 11 महीने बाद पति ने भाइयों संग की पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर झूठी कहानी गढ़ी

लुधियाना (राष्ट्र की परम्परा)। प्यार और साथ निभाने की कसमें खाने वाला पति ही अपनी पत्नी का कातिल निकला। शादी के महज 11 महीने बाद पति ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और मामले को हार्ट अटैक बताने की कोशिश की। मृतका की पहचान भावना (25) के रूप में हुई है।

हत्या के बाद आरोपियों ने भावना के मायके पक्ष को सूचना दी कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। लेकिन जब परिजन मौके पर पहुंचे तो शव के गले पर गहरे निशान देखकर उन्हें शक हुआ। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

गले के निशान देख खुला हत्या का राज

परिवार वालों का आरोप है कि भावना की गला दबाकर हत्या की गई है। जांच के बाद थाना जमालपुर पुलिस ने इस मामले में होशियारपुर के गांव हाजीपुर निवासी परमिंदर सिंह की शिकायत पर मुंडियां कलां स्थित न्यू गुरु नानक नगर निवासी पति राहुल गोदारा, उसके भाई रोहित और रिंकू गोदारा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल गोदारा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दोनों भाई अभी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें – Supreme Court Bail: ₹27,000 करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामले में एमटेक ग्रुप के पूर्व चेयरमैन अरविंद धाम को जमानत

प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ दहेज का दबाव

परमिंदर सिंह के अनुसार, उनकी बेटी भावना ने मार्च 2025 में राहुल गोदारा से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था, लेकिन बेटी की खुशी के लिए सभी मान गए और धूमधाम से विवाह किया गया।

शादी के कुछ समय बाद ही आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर भावना को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। भावना ने कई बार अपने परिवार को इसकी जानकारी दी, लेकिन हर बार आरोपी माफी मांगकर मामला शांत कर देता था।

5 जनवरी को की गई हत्या, आरोपी भाइयों की तलाश जारी

परिवार का आरोप है कि 5 जनवरी को आरोपियों ने भावना की गला दबाकर हत्या कर दी और मामले को छिपाने के लिए हार्ट अटैक की झूठी सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

मटका फोड़ बभनौली पाण्डेय की टीम ने जीता खिताब

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में मटका फोड़ प्रतियोगिता…

20 minutes ago

आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ पिंजड़े में कैद

वन विभाग की तत्परता से टला मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा…

22 minutes ago

कजरी तीज पर निकलेगी 18वीं भव्य पैदल कांवड़ यात्रा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बोल बम कांवड़िया संघ बहराइच की वार्षिक बैठक रविवार को जोशियापुरा…

34 minutes ago

कुण्डलिनी जागरण

बहुत शौक था मुझको भी,दुनिया को खुश रख पाऊँ,होश हुआ जब वक्त जरूरत,स्वयं अकेला ही…

35 minutes ago

आकाशीय बिजली चमकी तो गुल हुई टाउन की बत्ती, उमस में बेहाल हुए लोग

दो फीडर बंद होने से कस्बे की बिजली आपूर्ति प्रभावित संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

42 minutes ago

अंशिका के कदमों ने बढ़ाया संतकबीरनगर का मान, राज्य स्तरीय रेस वॉकिंग प्रतियोगिता की बनी उप विजेता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में संतकबीरनगर की…

45 minutes ago