बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना पयागपुर अन्तर्गत खुटेहना चौकी के पुलिस द्वारा दहेज़ उत्पीड़न के कारण नव विवाहिता द्वारा आत्महत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया कि गत विगत पिछले 16 जुलाई को पयागपुर थानांतर्गत बिबियापुर गांव में विवाह के मात्र दो माह बाद नव विवाहिता क्रान्ति उम्र लगभग 19वर्ष ने संदेहास्पद परिस्थितियों में अपनी ससुराल में आत्महत्या कर ली थी।मृतका क्रांति के मायके वालों ने पति पर बेटी को दहेज के लिए उत्पीड़ित करने के बाद आत्मा हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।थाना प्रभारी श्याम देव ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर मंगलवार रात को पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार राय के निर्देशन में पुलिस बल ने आरोपी के गांव बीबियापुर से आरोपी पति किशन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया।गिरफ्तार करने वाली टीम में खुटेहना चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा,कांस्टेबल सच्चिदानंद यादव शामिल रहे।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित परिवहन मेला के दौरान एकमुश्त कर…
मौके पर जांच, समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शी समाधान के सख्त निर्देश,फरियादियों को मिला भरोसा महराजगंज…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…
काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…