वाराणसी के राजातालाब में दहेज मुक्त शादी

दहेज कुप्रथा को मिटाने का दिया संदेश, पिता ने की अपनी दो बेटियों की अनोखी शादी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र में दो युवक और दो युवती की शादी, बौद्ध रीति रिवाज से सम्राट अशोक, बुद्ध विहार द्वारा बगैर दहेज के स्थानीय सम्पूर्णा लान में सादगीपूर्ण करायी गयी।
हमारे देश में दहेज प्रथा के नाम पर ना जाने कितनी बेटियां हर रोज भेट चढ़ती हैं, सरकार के तरफ से कितनी योजना बनाई गई है, ताकि बेटियों को इस कुप्रथा से बचाया जा सके लेकिन फिर भी बेटियां हर रोज बलि चढ़ती हैं। वर्तमान में चलन में चल रहे विवाह, संस्कार, आडंबर और विषमताओं से भरा है, खासकर कन्या पक्ष को नीचा दिखाया जाता है, इसके विपरीत बुद्धिस्ट तरीके से होने वाला विवाह संस्कार समानता पर आधारित होता है, और इसमें आडंबर के लिए कोई जगह नहीं होती है, एक पिता ने अपनी बेटी की ऐसी शादी की है जो पुरे समाज के लिए एक सीख बन गया है। समाज को दहेज मुक्त बनाने के लिए उन्होंने अपनी बेटी की शादी के जरिए संदेश दिया है।
शादी में अतिथियों एवं रिश्तेदारों द्वारा वर-वधू, को पूरा अंगवस्त्र का सेट व अन्य उपहार दिया गया, इस अवसर पर यहां उपस्थित लोगों ने भी अपना सहयोग देकर एक मिसाल कायम की।
यहाँ बिना दहेज की अनोखी शादी देखने को मिली, जहां खुले आसमान के नीचे वर-वधू ने एक दूसरे को वर माला पहनाया व संविधान की सपथ भी लिया। दहेज प्रथा को मिटाने का संदेश देते हुए दो जोड़ो ने शादी करते हुए दोनों ने तथागत गौतम बुद्ध, और बाबा साहब एवं महापुरुषों को साक्षी मानकर बगैर बैंड बाजे के दहेज रहित, अनोखा विवाह संपन्न किया।
सारनाथ थाना के सथवां गाँव निवासी ऋषि पटेल की सात पुत्रियों में चौथी पुत्री सुनैना की शादी, बड़ागांव के नारायणपुर अन्तर्गत कनीयर गाँव निवासी अशोक पटेल के पुत्र संदीप पटेल व पाँचवीं पुत्री स्वरांजली पटेल की शादी रोहनियां के करनाडांडी गाँव निवासी भईयालाल के पुत्र आनंद कुमार पटेल, के साथ 8 नवंबर को दिन में राजातालाब स्थित सम्पूर्णा लान में करायी गयी, साथ ही एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।
सम्राट अशोक बौद्ध विहार के अशोक भंते विवाह का प्रतिज्ञापन ने कराया जबकि अध्यक्षता अपना दल कमेरावादी मंडल अध्यक्ष उमेश चन्द्र मौर्य ने की, विवाह आयोजन का उद्घाटन वरिष्ठ नेता अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने किया,संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता व विजय नारायण ने किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत संगीत के माध्यम से समाज में व्याप्त अंधविश्वास और कुरीतियों को हटाने पर बल दिया।
इस दौरान पूरे आयोजन के संयोजक अपना दल कमेरावादी किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल पूर्व प्रधान ने बताया कि तमाम कुरूतियों, रूढ़िवादी परंपराओं समाज को जकड़े हुए है, उन कुरूतियों, रूढ़ीवादी परंपराओं को तोड़ते हुए, आज बिल्कुल कम खर्चे में विवाह कर मितव्ययिता का एक उदाहरण पेश किया गया है, जिसने समाज पर एक संदेश दिया, कि इस तरीके से भी विवाह संपन्न हो सकता है।
उन्होंने कहा कि यह विवाह सादगी पूर्ण तरीके से दहेज रहित विवाह आयोजित हुआ।इस शादी में मौजूद सैकड़ों लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

2 hours ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

5 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

5 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

5 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

16 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

16 hours ago