80 वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा प्रारंभ- नगर आयुक्त

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) नगर निगम के 80 वार्डों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने पहले दो वार्ड के पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत राप्तीनगर (3000) विकासनगर (2200) कुल 5200 घरों का कूड़ा कलेक्शन डोर टू डोर कलेक्शन करने का निर्णय लिया गया है सफलता मिलने के बाद 80 वार्ड में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि 27 मार्च को राप्तीनगर और विकास नगर वार्ड को पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य किया जाएगा जहां इन दोनों वार्डो के लगभग 5200 घरों का कूड़ा हमारे नगर निगम के कर्मचारी घर-घर पहुंचकर कूड़ा एकत्रित करेंगे इन वार्डों में कूड़ा कलेक्शन में कितने वाहन और कर्मचारियों की आवश्यकता है व्यवस्था कर ली गई है इन वार्ड के बुद्धिजीवी सम्मानित व्यक्तियों से वार्ता कर अन्य समस्याओं का निदान करने का कार्य किया जा रहा है जिससे 27 मार्च से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन लांच किया जाएगा। वही नगर आयुक्त ने बताया कि बुधवार से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि को देखते हुए सभी धार्मिक स्थलों के आसपास अभियान चलाकर साफ सुथरा कराया जा रहा जहां पर्याप्त मात्रा में संबंधित को हर मंदिरों के आसपास सफाई कराने के निर्देश दे दिए गए हैं गोरखपुर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर आयुक्त कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं अगर पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत दोनों वार्ड राप्तीनगर और विकास नगर में सफलता मिल जाती है तो 80 वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराने का कार्य किया जाएगा जिससे नगर निगम स्वच्छ और सुंदर हो सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

8 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

35 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

45 minutes ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

1 hour ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago