दहिसर में घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
घर-घर संपर्क अभियान का उद्घाटन सां.गोपाल शेट्टी द्वारा विधायिका मनीषाताई चौधरी के कार्यालय से किया गया।
सांसद गोपाल शेट्टी ने कार्यकर्ताओं को अपनी सुविधा के अनुसार प्रतिदिन सुबह और शाम तीन घंटे समय देकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कार्यों और रिपोर्टों को लोगों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।
विधायक मनीषा ताई चौधरी की ओर से मोती नगर इमारत में घर-घर संपर्क अभियान का सांसद गोपाल शेट्टी के साथ क्रियान्वयन कर विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गणेश खनकर, मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, सभी पूर्व पार्षद, प्रचार प्रमुख नीला सोनी राठोड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमर शाह सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे।
उद्घाटन के बाद प्रसिद्धि प्रमुख नीला सोनी राठोड़ और पूर्व पार्षद हरीश भाई छेड़ा ने वार्ड क्रमांक ८, बूथ १९२ पर सदा सहायिनी बिल्डिंग में घर-घर अभियान के तहत ३० घरों में संपर्क किया।
इस संबंध में शनिवार रात को प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बावनकुले और मुंबई भाजपा अध्यक्ष एड.आशीष शेलार द्वारा पूरे महाराष्ट्र के संगठनात्मक स्तर पर एक वर्चुअल बैठक की गई थी।
घर-घर संपर्क अभियान के तहत उत्तर मुंबई भाजपा के सभी नेता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मैदान में उतरे हैं, जिला अध्यक्ष गणेश खणकर ने कहा कि हम केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार के सभी विकास कार्यों को लिखित रूप में मतदाता तक पहुंचाएंगे और उत्तर मुंबई भाजपा इकाई ने इसके लिए जोर-शोर से काम करना शुरू कर दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

5 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

5 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

5 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

6 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

6 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

6 hours ago